मंदसौर। मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के निर्देशन में जिले में मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मंदसौर में किया गया। मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता में मंदसौर जिले की कुल 40 विद्यालयों की टीम सम्मिलित हुई। क्विज प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय मंदसौर की टीम द्वारा प्रथम, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय भालोट द्वारा द्वितीय एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नगरी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं वन मंडल अधिकारी मंदसौर संजय राय खेरे, अधीक्षक गांधी सागर एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाली टीमों को 3 हजार, 2 हजार 00 एवं 1 हजार 500 की राशि विजेता टीम के सदस्यों के खाते में हस्तांतरित की गई।