BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 1:29 pm
KHABAR : संजय गांधी उद्यान सभा भवन में हुआ मेरी माटी मेरा देश अंतर्गत अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत मंदसौर एवं नगर पालिका के सयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह में ’’मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत, अमृत कलश संग्रहण कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान सभा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिक अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष बंसत शर्मा उपस्थित थे।

विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मेरी माटी मेरा देश ’’ अभियान का उद्देश्य शहीदों के सम्मान में उनके बलिदानों को अक्षुण्य रखते हुए गांव के जन-जन को माटी का महत्व बताते हुए देश की माटी से जोडना हैं। इस अभियान में निरंतर दो माह तक कई गतिविधियां आयोजित की गई। आज सुखद प्रसंग है हमारे गांवो की सौंधी-सौंधी मिट्टी कलश यात्रा के माध्यम से यंहा इस कार्यक्रम तक पहुंची हैं। ये पावन मिट्टी अमृत कलश में, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका के लिये नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से दिल्ली पहुंचेगी।

नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने इस अभियान को रेखाकिंत करते हुए कहा कि हमारे जीवन में माटी और देश के प्रति समर्पित भाव सदैव रहना चाहिए। हम जो भी कार्य करें, नेक नियत से पूर्ण होकर देश हित में होना चाहिए। शहीदों की शहादत को नमन करते हुए देश के हर वीर सेनानियों का सम्मान करना चाहिए।       

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE