नीमच। चीताखेड़ा के गांव तीखीरुंडी में खूनी संघर्ष में मौत के शिकार हुए पट्टू बाई और रोडू नाथ के शव को नीमच कैंट थाने के बाहर सड़क पर रखकर परिजन चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों का कहना है कि नृशंस हत्या के आरोपियों के खिलाफ पुलिस तुरंत कार्रवाई को अंजाम दे।
उनका कहना है कि अभी तक जरूरी सक्रियता पुलिस द्वारा नहीं दिखाई गई है। परिजन मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपियों के घरों को बुलडोजर चला कर नेस्तनाबूद किया जाए। केंट थाने के बाहर लाशों को भरी धूप में रखकर बड़ी संख्या में गांववासी और परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। एसडीम ममता खेडे भी यहां पहुंच गई है।पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद है। बताते चले कि बीती रात चीता खेड़ा के समीप माजरा तीखीरूंडी में एक आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। पट्टू भाई की मौके परी मौत हो गई जबकि रोडू नाथ की उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।अब परिजन मृतकों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के बाद जिला चिकित्सालय के तिराहे पर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं।