BREAKING NEWS
KHABAR : संभागायुक्त गुप्ता ने की मतदाता जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चौथे चरण का.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगर में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान कर्मियों.. <<     KHABAR : भौरासा नगर में ब्राह्मण समाज ने मनाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना कांटा के दाम 100 रुपये तक टूटे, मूंग में.. <<     KHABAR : खण्डेलवाल समाज ने ली शत प्रतिशत मतदान की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती,.. <<     KHABAR : मतदान के लिये श्रमिकों एवं मजदूरों को.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला व तहसील स्तरीय न्यायालयों में होगा.. <<     BIG NEWS : भगवान श्री परशुराम जयंती पर शहर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : संघ परिवार की नर्सरी में पूर्व सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 2:51 pm
KHABAR : 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह सम्पन्न, खिलाड़ी में जीत का जुनून हो तो वह हर क्षेत्र में सफल होगा- सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जीवन मे खेल का बहुत ही महत्व है, यह हमें खेल भावना के साथ अनुशासन भी सिखाता है लेकिन खिलाड़ी में जीत का जुनून हो तो वह जीवन के हर क्षेत्र में सफल होगा। उक्त विचार देवास-शाजापुर लोकसभा के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि के व्यक्त किए। देवास में 5 दिवसीय  पायोनियर पब्लिक स्कूल मुखर्जी नगर में हो रही 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय सॉफ्टटेनिस 14,17 एवं 19 वर्ष से कम बालक/बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह का महेन्द्रसिंह सोलंकी सांसद  देवास-शाजापुर लोकसभा के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवास राजीव खंडेलवाल ने की।कार्यक्रम के विशेष अतिथि राजेश यादव अध्यक्ष देवास विकास प्राधिकरण,कैप्टन प्रिंस सिंह भारतीय सेना, रायसिंह सेंधव पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम, देवास जिला सॉफ्टटेनिस संघ के अध्यक्ष महेश चौहान थे।अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, जिला क्रीड़ा अधिकारी भारती नेक्या,सॉफ्टटेनिस कोच गौरव कदम, प्रीति पवार आदि ने किया। शब्दों से स्वागत संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल ने किया, प्रतियोगिता सम्बन्धी जानकारी विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने दी। राजीव खंडेलवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि देवास में खेलो एक बहुत ही सुंदर वातावरण है यहां विभिन्न खेलो के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। राजेश यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि देवास के सॉफ्टटेनिस खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। मध्यप्रदेश शासन के सर्वाेच्च शिखर खेल अलंकरण पुरुस्कार एकलव्य, विक्रम अवॉर्ड भी इस खेल के खिलाड़ियों को मिलता है। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ संभागों के लगभग 250 खिलाड़ी एवं आफिसयल्स भाग ले रहे हैं।खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ सॉफ्टटेनिस की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनुष्का दवंडे ने दिलाई।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पायोनियर पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को सम्मान पूर्वक स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन भरत वर्मा ने किया।आभार जिला क्रीड़ा अधिकारी भारती नेक्या ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE