नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेमली चंद्रावत में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। जब मृतक कंवरलाल पिता घिसालाल उम्र 55 वर्ष जाति गुजर निवासी सेमली चंद्रावत अपने खेत पर काम कर रहे थे। तब सांप ने उन्हें काट लिया।
नीमच सिटी थाने में एसएन बारिया ने बताया कि मृतक के शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।