BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 3:44 pm
BIG NEWS : हंगामेदार रहा नपा का विशेष सम्मेलन, भाजपा पार्षद भी विरोध को लेकर हुए मुकर, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस मेंबर ने उठाए सवाल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर     

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन हमेशा की तरह आज भी हंगामेदार रहा। कांग्रेस पार्षद विकास कार्यों में पक्षपात, भ्रष्टाचार और उदासीनता के आरोप लगाते हुए बैठक का बीच में बहिष्कार कर सभा कक्ष के बाहर जाकर जमकर नारेबाजी करने लगे। विशेष सम्मेलन में 19 विषयों पर चर्चा कर एक तरफा प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही आचार संहिता लगने की संभावनाओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने कुछ अहम कार्यों को निपटने के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। 
बैठक की शुरुआत से ही कांग्रेसी पार्षद नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी दर्शाते हुए फर्श पर बैठ गए। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि हम लोग अपनी बातें रखना चाहते थे। लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा और सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने कांग्रेसी पार्षदों की बातें सुनने की बजाय अपनी कार्यवाही जारी रखी। बैठक के दौरान विषय क्रमांक 17 पर नामांतरण को लेकर भाजपा के पार्षदों ने भी खुलकर अपनी नाराजगी को दर्शाया। भाजपा पार्षद वीरेंद्र पाटीदार, निर्दलीय पार्षद राजेश लालवानी व और पार्षदों ने नामांतरण के संबंध में आ रही परेशानियों को लेकर आक्रोष व्यक्त किया। कुछ और अन्य विषयों पर भी अंतर्विरोध दिखाई दे रहा था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति के कपड़ों पर चस्पा स्टीकर ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा। जिस पर लिखा था सवा साल, बंटाधार। कांग्रेस के वार्डों में शून्य काम और जमीन, फ्लेक्स, कुत्तों की नसबंदी, कचरा और गौरव दिवस घोटाले का पोस्टर में हवाला दिया गया था। 
नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्षद जनहित के काम नहीं होने देना चाह रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जनता के काम हो, जनता परेशान ना हो।विकास हमारी प्राथमिकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE