BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 3:55 pm
KHABAR : सफाई मित्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव नगरीय विकास से भेंट, समस्याओं से कराया अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया और प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई से मध्यप्रदेश स्वच्छ भारत सफाई मित्र संगठन के साथ विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधियों ने समस्त सफाई कामगारों की समस्याओं को प्रमुख सचिव के सामने रखा। करोसिया ने दैनिक वेतन भोगी सफाई कामगारों के नियमितिकरण, अनुकंपा नियुक्ति नियम में सरलीकरण, ठेका प्रथा की समाप्ति, मेडिकल आधार पर स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेने पर परिजन को नियुक्ति एवं रोस्टर प्रणाली के नियम में शिथिलता जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की।  प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने मध्यप्रदेश को स्वच्छता का सिरमौर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदेश के समस्त स्वच्छता मित्रों को बधाई दी। 
 मंडलोई ने कहा कि 2007 से 2016 तक मस्टर रोल पर निरंतर कार्य करने वाले सफाई कामगारों के आंकडे निकायों से मंगाएं जा रहे हैं। इन्हें विनियमित करने की प्रक्रिया भी शीघ्र प्रांरभ की जायेगी। प्रमुख सचिव ने कहा कि विभाग अपने स्तर पर सफाई कामगारों की समस्याओं के निपटारे के लिए पूरे मनोयोग से प्रयासरत है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग पूरी गंभीरता से स्वच्छता मित्रों के हित के लिए कार्य कर रहा है। शासन की समस्त योजनाओं का लाभ भी सफाई कामगारों को मिले, इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं।  आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने कहा कि प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कामगारों को वेतन समय पर मिले इसके लिए संचालनालय स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण भी अभियान चलाकर निपटाये जा रहे हैं इस  दौरान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष गंगाराम गोसरे, अनुसुचित जाती मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णू भारती, शैलेश गिरजे राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा प्रदेश कार्य वाहक  अध्यक्ष राजेश खारे, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा नीमच जिलाध्यक्ष रोहित नरवाले, सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE