BREAKING NEWS
KHABAR : संस्था सजग के तत्वाधान में 13वां रक्तदान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनावा 2024 के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया सामग्री वितरण स्थल का.. <<     NEWS : सुपात्र दान की महिमा अपरम्पार है- आचार्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन पहुंचे अल्हेड,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 06 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित.. <<     BIG REPORT : मंदसौर कलेक्टर ने ली मतदान दिवस से 72.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के तहत नीमच जिले के गांव.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के पक्ष में.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीमच कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 8:29 pm
BIG NEWS : 6 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी विकास उत्सव, मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में अरबो रुपए की देंगे सौगात, रतलाम जिले में 75 कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 6 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी विकास उत्सव के अंतर्गत पूरे प्रदेश में अरबो रुपए लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा रतलाम जिले में 2786 .525 करोड रुपए लागत के 75 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।  हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सिंगल क्लिक से राशि लाभ वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम 6 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे से आयोजित होगा। भोपाल राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा रतलाम जिले में 2620.47 करोड रुपए लागत के 42 कार्यों का भूमि पूजन तथा 166 करोड रुपए लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर रतलाम जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां जनप्रतिनिधि हितग्राही अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

इन योजनाओं का होगा भूमि पूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विकास उत्सव के अवसर पर रतलाम जिले में जल निगम की 2342.11 करोड रुपए लागत की दो वृहद योजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा इनमें 2000 करोड रुपए से ज्यादा लागत की माही नदी समूह जल प्रदाय योजना शामिल है। इस योजना से बाजना जावरा पिपलोदा रतलाम ग्रामीण तथा सैलाना जनपदों की बड़ी संख्या में आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री ,जल निगम की गुणावद समूह जल प्रदाय योजना का लोकार्पण भी करेंगे, जिसकी लागत 35 करोड रुपए है। इस योजना से 15 गांव लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जल निगम की 324.91 करोड रुपए लागत की मझोडिया समूह जलप्रदाय योजना का भी भूमि पूजन किया जाएगा, जिससे जिले के 203 गांव लाभान्वित होंगे।

आवागमन सहित शिक्षण की मिलेगी सुविधा-
विकास उत्सव पर लोक निर्माण विभाग की घटवास बैराज सड़क धोलका रोड फांटा से बावड़ी खेड़ा सड़क खोखरा से भैंसाडाबर सड़क बंजली से  सेजावता बाईपास, बंगाली में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण, बिरमावल रतलाम रावटी में लगभग 122 करोड रुपए लागत के सीएम राइस स्कूल भवनों  के निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा। रघुनाथगढ़ डोडियाना मार्ग पर मलेनी नदी पर पुल निर्माण का भूमि पूजन होगा जनजाति कार्य विभाग के 6 करोड़ 91 लाख रुपए लागत के 100 सीटर छात्रावास का लोकार्पण होगा। रतलाम के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आई बैंक ब्लड बैंक और बास्केटबॉल कोर्ट तथा 12 बिस्तरीय हाइब्रिड आईसीयू एचडीयू पीडियाट्रिक केयर इकाई लिक बैंक निर्माण का लोकार्पण किया जाएगा। चिकित्सा महाविद्यालय में लगभग सवा 13 करोड रुपए लागत के 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा।

जावरा रेलवे और ब्रिज सहित सड़क मार्ग का होगा लोकार्पण-
मुख्यमंत्री द्वारा जावरा में 35 करोड रुपए से अधिक लागत से निर्मित किए गए रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 10 करोड रुपए लागत के जावरा सीतामऊ से जावरा आलोट रोड मलेनी नदी पर ब्रिज निर्माण का भूमि पूजन, जावरा सीतामऊ रोड से जावरा आलोट रोड 10 करोड़ 56 लाख रुपए लागत के जावरा सीतामऊ रोड से जावरा आलोट रोड का लोकार्पण तथा 12 करोड़ 53 लाख रुपए लागत के जावरा आलोट रोड से हाटपिपलिया से मंडावल रोड का लोकार्पण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के 4:30 करोड रुपए लागत के कलालिया से झलवा पहुंच मार्ग का भूमि पूजन होगा पिपलिया जोधा से ढोढर पहुंच मार्ग 3:30 करोड रुपए लागत का भूमि पूजन होगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 6:30 करोड रुपए लागत के ताल फंटा से कराडिया मार्ग तथा सवा 5 करोड रुपए लागत के ताल से लसूडिया सूरजमल से मल्ला खेड़ी नीम सावडी मार्ग निर्माण का लोकार्पण होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE