BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 4:26 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान ने किया वर्चुअल भूमिपूजन, 1500.96 लाख रूपए की लागत से बनेंगे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व शासकीय विधि महाविद्यालय भवन, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को बालाघाट में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में धार के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं शासकीय विधि महाविद्यालय भवन निर्माण कार्याे का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। जिनकी कुल लागत 1500.96 लाख रूपए है।यहाँ शासकीय पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा,विधायक नीना वर्मा,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,ज़िला योजना समिति के सदस्य मनोज सोमानी,जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दीपक बिडकर सहित अन्य जनप्रतिनिधी और छात्र छात्राएँ मौजूद थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में क्षेत्र के लोगों को मेडिकल और लॉ कॉलेज के भवन हेतु भूमिपूजन के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दीं। 

जिला मुख्यालय पर चिकित्सा महाविद्यालय भवन के बन जाने पर यहां के छात्र छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस तरह की सुविधा मिलने से निश्चित रूप से आदिवासी बहुल जिले के लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर कदम होगा।इसी तरह लॉ की पढ़ाई के किए बच्चों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा।धार ज़िले में बीते सालों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा भी अतिथियों ने दिया।  उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय,जिला चिकित्सालय के वर्तमान भवन से 5 कि.मी. की परीधि में राजस्व निरीक्षक वृत्त तिरला के ग्राम आमखेड़ा में 25 एकड़ भूमि का चयन कर भूमि आवंटन की कार्यवाही की जा चुकी है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय धार हेतु 100 सीटर विद्यार्थियों के भवन निर्माण के लिए मध्यप्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड को निर्माण एजेन्सी अधिकृत किया है। प्रस्तावित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय धार के भवन निर्माण एवं परिसर के विकास हेतु मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 268.01 करोड़ रूपए का आकलन करते हुए मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति अपेक्षित है। प्रस्तावित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय धार के परिसर की बाउण्ड्रीवाल के निर्माण हेतु राशि 296.95 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होकर निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जा चुकी है। जिले के नागरिकों की बहुप्रतिक्षित शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय स्थापना की मांग पूरी होकर क्षेत्र की जनता को एवं चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई के लिए चयनित आसपास के जिला एवं धार जिले के स्थानीय छात्रों को समीपस्थ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का एक अकल्पनीय अवसर प्राप्त होगा।

     इसी प्रकार शासकीय विधि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 936 लाख रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिसमें निर्मित भवन का क्षेत्रफल भूतल 2790.00 वर्ग मीटर होकर क्लास रूम 4, स्पेशल क्लास 2, ऑफिस रूम, ट्यूटोरियल रूम 2, स्ट्राग रूम, प्रिंसिपल रूम, फैकल्टी रूम, बॉयस कॉमन रूम, स्पोर्ट ऑफिसर रूम, एनसीसी लायब्रेरी, लायब्रेरियन, बुक इशु रूम, गर्ल्स कॉमन रूम, महिला एवं पुरूष टॉयलेट, दिव्यांग टॉयलेट, रोड 120 मीटर, बाउण्ड्रीवाल 245 मीटर इत्यादि सुविधायं रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE