मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि शामगढ़ एवं सीतामऊ भ्रमण के दौरान संजय श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शामगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ में पदस्थ डॉ. अर्जुन अटोलिया, डॉ. राहुल पाटीदार, डॉ. विष्णु गहलोत एवं डॉ. शकील मंसूरी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टिकरण चाहा गया। स्पष्टिकरण समाधान कारक नहीं होने पर संजय श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद शामगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ में पदस्थ डॉ. अर्जुन अटोलिया, डॉ. राहुल पाटीदार, डॉ. विष्णु गहलोत एवं डॉ. शकील मंसूरी का एक दिवस का वेतन काटने आदेश जारी किया।