BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 4:49 pm
KHABAR : विभिन्न विभागों में संविदा कर्मियों की सेवा शर्तों के संबंध में दिशा निर्देश जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों की सेवा शर्तों के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही विभागों से कहा गया है कि इन दिशा निर्देशों के अनुरूप अपने प्रशासकीय सेटअप तथा भर्ती नियमों में आवश्यक परिवर्तन कर नियमों का पालन किए जाना सुनिश्चित किया जाए।             
जारी निर्देशों में कहा गया है कि मध्य प्रदेश शासन के विभागों के अंतर्गत आने वाले निगम, मंडल, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय, विश्वविद्यालय, आयोग, विकास प्राधिकरण, बोर्ड, परिषद, संस्थाएं इन दिशा निर्देशों को अपने संविदा कर्मियों के लिए लागू करने के संबंध में अपने स्तर पर समुचित निर्णय लेने के लिए सक्षम होंगे। दिशा निर्देश में संविदा अधिकारियों कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति के अवसर, उनकी सेवा काल में मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति, संविदा पदों की नियमित पदों से समकक्षता का निर्धारण, उनके पारिश्रमिक का पुनरनिर्धारण एवं वार्षिक वृद्धि, अवकाश स्वीकृति, उनके साथ अनुबंध निष्पादन, उनके आश्रितों को उपादान भुगतान, उन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ, उनका सेवा मूल्यांकन एवं उनके विरुद्ध कार्यवाहियों से संबंधित प्रावधान, उन्हें स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को सम्मिलित किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE