BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 4:53 pm
REPORT : आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के सितम्बर तक 107.36 करोड रूपयें का किया राजस्व संग्रहण, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। शासकीय राजस्व संग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वाले आबकारी विभाग द्वारा नियत विभिन्न लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा राज्य शासन द्वारा दिये गये विभिन्‍ लक्ष्य प्रप्ति के  निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुक्रम में अबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के माह सितम्बर तक 107.36 करोड रूपयें का राजस्व संग्रहण किया गया है। वहीं दूसरी ओर आबकारी से संबंधित अपराधों के नियंत्रण की कार्यवाही में माह सितम्बर तक सम्पूर्ण जिले में मप्र आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत 60 प्रकरण कायम कर 1025 लीटर शराब एवं 8790 किग्रा महुआ लाहन जप्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही की गई है। 
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि विभिन्न प्रकरणों के माध्यम से जप्तशुदा सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1024357 रूपये है। जबकि वर्ष 2023-24 में अद्यतन 347 प्रकरण कायम करते हुए 2253 लीटर शराब एवं 71130 किग्रा महुआ लाहन जप्त किया जा चुका है। जिले में अवस्थित कुल 71 कम्पोजिट मदिरा दुकानों में लायसेंसी द्वारा की गई अनियमितताओं के लिए वर्ष 2023-24 में अब तक 33,34,391 रूपयें  की शास्ति आरोपित की जा चुकी है। कलेक्टर सिंह के निर्देशानुसार आबकारी अधिनियम अंतर्गत जप्त वाहनों के निराकरण की कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है। वर्ष 2023-24 में माह सितम्बर तक 14 राजसात वाहनों की नीलामी राशि 1601901 रूपये  में करते हुए जप्तशुदा वाहनों का निबटान भी किया गया है। आसन्न विधानसभा निर्वाचन की दृष्टि से भी विभाग के द्वारा पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE