BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 5:04 pm
KHABAR : लापरवाही की भेंट चढ़ा सीएम राईस स्कूल, पालको ने किया हंगामा, मौके पर पहुँचे एसी प्रशांत आर्य, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। स्कूली बच्चों के साथ उनके पालक भी स्कूल संचालन सही नही होने से परेशान होकर सेगांव सीएम राईस स्कूल से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल जाने का फैसला लेते हुए स्कूल में एकत्रित हुए। नन्हे बच्चे हाथो में तख्तियां लिए मांग करते नजर आए।


बीईओ संदीप कापड़नीस,बीआरसी हरीश खांडेकर की लापरवाही के खिलाफ शिकायत लेकर पालको ने मौके पर समस्या का समाधान करने की बात कहते हुए बताया कि स्कूल हाइवे के समीप होने से बच्चों का एक्सीडेंट का डर बना रहता है। मेन गेट बनाया जाए वहीं स्कूल कैंपस में ओपन नालियों में गंदगी से बच्चे बीमारी का शिकार हो सकते है। स्कूल के बीईओ,बीआरसी को इस ओर कोई ध्यान नही कई बार अवगत कराया पर सुनवाई नही होने से आज मजबुर होकर पैदल चलकर जिला कलेक्टर कार्यालय जाने का फैसला लिया गया। वही स्कूल में टीचरों की कमियों से बच्चों पर खासा असर देखने को मिला है। पहले प्राइवेट स्कूलों में पड़ने पर होमवर्क इतना मिलता था कि बच्चा फुर्सत में नही होता था घर आकर पढ़ाई करने बैठ जाते थे। पर स्कूल टीचरों की कमी के चलते कोई होमवर्क नही होने से बच्चे खेलने कूदने लगे है। हमने प्राइवेट स्कूलों से बच्चों को निकाल कर सीएम राइस में डालकर कोई गलती तो नही कर दी। हमे हमारे बच्चों के भविष्य अंधकार में नजर आ रहे है। मौके पर पहुँचे एसी प्रशांत आर्य सहायक आयुक्त खरगोन ने पालको से चर्चा कर जल्द समस्याओ का हल करने का आश्वासन दिया पालको ने मांग जल्द पूरी नही होने पर जिला कलेक्टर कार्यालय नन्हे बच्चों की ऊगली पकड़कर पैदल चलकर जाने की बात कही गयी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE