BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 6:12 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राशि वितरण कार्यक्रम संपन्न, नीमच में दिखाया उद्बोधन का सीधा प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मप्र शासन के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को सतना में राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2022 एवं रबी वर्ष 2022-23 की दावा राशि, किसान सम्मान निधि की राशि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजनाए मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना, स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार पत्र, स्थाई पट्टों एवं अधिकार अभिलेखों को वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ एवं रबी वर्ष 2022-23 की दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। किसान सम्मान निधि की राशि रूपये 2000/-प्रति हितग्राही का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क भूमिस्वामी अधिकार पत्र, मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार पत्र, स्थायी पट्टों तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री म.प्र.शासन के उद्धबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। जिले में जिला स्तर, विकास स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी का उद्धबोधन कृषको को सुनवाया व वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को रबी फसलो की तकनीकी जानकारी दी गई। उपरोक्त योजनाओं के हितग्राहियो को अधिकार-पत्रो का मंच से वितरण कराया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर दिनेश जैन, अपर कलेक्टर नेहा मीना, कृषि वैज्ञानिक व कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE