नीमच। मनासा के गांव खेड़ली की आदिवासी दिव्यांग महिला मांगी बाई ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई की हरि सिंह और उसके पुत्र श्याम सिंह ने मेरे साथ एक लाख रूपए लेकर धोखाधड़ी की है। अब वह मेरे रूपए वापस नहीं लौटा रहा है। उसके द्वारा प्रॉमेसरी नोट में भी काट पीट कर एक लाख को 50 हजार किया गया है।राशि मांगने पर वह जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौज करता है। मांगी बाई ने रूपया वापस दिलाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।