खरगोन। जिले के खंडवा- बडौदा स्टेट हाईवे पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्री बस को अपने चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 8 लोग घायल हो गए, इनमें बस और कंटेनर चालक भी शामिल है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसा बारवामील के समीप हुआ। गनिमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोंट नही आई। हादसे के बाद जहां कंटेनर का अगला हिस्सा चकनाचुर हो गया तो वही बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसे में नावेद अजीज खान निवासी खरगोन, वीर सिंग निवासी हरसुद, देवेंद्र कांताप्रसाद कसरावद, कल्लू निवासी टेमा, तरुण भोरेलाल, जब्बार जग्गु निवासी खंडवा, अशोक गुरुबचन निवासी खंडवा के साथ ही कंटेनर चालक मुहम्मद इस्लामुद्दीन निवासी हरियाणा और बस चालक अरशद आबदि निवासी भीकनगांव घायल हुए है। इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। चिकित्सको के मुताबिक प्रारंभिक जांच में घायलों की स्थिति ठीक नजर आ रही है।