मंदसौर। अफीम उत्पादक संघर्ष समिति आज शाम को प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। मंत्री देवड़ा आज मल्हारगढ़ विधानसभा के संजीत दौरे पर हैं। अफीम किसान संजीत में ही मंत्री देवड़ा से मुलाकात करेंगे।
अफीम उत्पादक संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह डांगी टिडवास और मंदसौर जिलाध्यक्ष भरत कुमार टेलर टकरावद ने संयुक्त रूप से बताया कि आज शाम 4 बजे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा संजीत आ रहे हैं। सभी अफीम किसान संजीत बस स्टैंड पर वित्त मंत्री देवड़ा से मुलाकात करेंगे। साथ ही अफीम किसानो की समस्याओं और मांगो को लेकर अवगत करवाते हुए एक ज्ञापन भी देंगे।
अफीम उत्पादक संघर्ष समिति की मुख्य मांगे हैं कि-
सीपीएस पद्धति व 1997-98 से लाइसेंस बिना किसी शर्त के सभी अफीम लाइसेंस जारी किये जाए।
एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 को खत्म करने व धारा 8/15 बदलाव किया जाए।साथ ही अफीम डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट से हटाकर आबकारी में शामिल किया जाए।
अफीम उत्पादक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अफीम किसानों से अपील की हैं कि अधिक से अधिक संख्या में अफीम किसान शाम 4 बजे से पहले संजीत पहुंचे। अपनी समस्याओं को लेकर