BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2023, 11:50 am
BIG NEWS : शहर की कृषि उपज मंडी और सचिव उमेश बसेड़िया, जब अचानक दी लहसुन परिसर में दस्तक तो मचा हड़कंप, आड़तियों ने लगाई रेस, पढ़े महेंद्र अहीर की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में नए सचिव के रूप में उमेश बसेड़िया ने कार्यभार संभाल लिया है। सचिव पद का दायित्व संभालने के बाद आज सचिव बसेड़िया ने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी सचिव लहसुन मंडी परिसर भी पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उपज लेकर मंडी आने के बाद किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल संपर्क करने की बात भी अन्नदाताओं से कही। मंडी सचिव ने परिसर के अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंडी इंस्पेक्टर समीर दास, सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र अहीर, शांतिलाल गुर्जर सहित अन्य उपस्थित थे। 

सचिव की दस्तक, आड़तियों ने लगाई दौड़-
प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी नीमच में आज भी आड़त प्रथा जारी है। प्रदेश की सभी मंडियों में आड़त प्रथा बंद हो चुकी है। लेकिन नीमच की मंडी में ये आज भी नियम विरूद्ध चल रही है। चोरी-छीपे आड़तियें मंडी में अपना खेल कर रहे हैं। किसानों की मानें तो आज शुक्रवार को जैसे ही मंडी सचिव ने निरीक्षण की शुरूआत की तो आड़तियों ने रेस लगा दी। अन्नदाताओं ने मंडी सचिव से भी आड़त प्रथा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE