BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2023, 12:40 pm
KHABAR : शहर में फ्लाई ओवर के निर्माण का कार्य शुरू, गत दिनों मुख्यमंत्री चौहान ने किया था भूमिपूजन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों इंदौर में चार फ्लाई ओवरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। जिसके तुरंत बाद इन फ्लाई ओवरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। म.प्र.सडक विकास निगम लिमि. के संभागीय प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिये देवास नाका चौराहा लागत 74.49 करोड़ रूपये , सत्यसांई चौराहा लागत 62.45 करोड रूपये, मूसाखेडी चौराहा लागत राशि 67.02 करोड रूपये एवं आई.टी. पार्क चौराहा लागत राशि  63.33 करोड रूपये पर 6 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाना है। इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के पश्चात् तत्काल निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिया गया है। सत्यसांई चौराहे एवं आई.टी. पार्क चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा उपरांत ठेका मेसर्स नारायणदास कंस्ट्रक्शन कलकत्ता को दिया गया है। देवास नाका एवं मुसाखेडी चौराहे पर 6 लेन फ्लाई ओवर निर्माण हेतु निविदा उपरांत ठेका मेसर्स वेल्जी रत्न सोरठीया इन्फ्रा प्रा.लि. वडोदरा गुजरात को प्रदान किया गया है। अनुबंधानुसार उक्त चारों फ्लाई ओवर की निर्माण अवधि 24 माह निर्धारित की गई है। ठेकेदार कंपनियों द्वारा उक्त कार्य निर्धारित अवधि के पूर्व पूर्ण करने का आवश्वासन दिया गया है। इन फ्लाई ओवरों के बन जाने से इंदौर शहर में यातायात सुगम हो सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE