बड़वानी। नीति आयोग भारत शासन द्वारा देश के 500 सबसे कमजोर विकासखंडों के लिये आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया हैं। जिसमे बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड का चयन किया गया हैं। कार्यक्रम का सुचारू संचालन की पूर्व शर्त अनुसार विकासखंड एवं जिला स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित कर विकासखंड विकास रणनीति तैयार करना था। इसी तारतम्य में विकासखंड स्तर पर पाटी में चिंतन शिविर आयोजन होने के बाद गुरुवार को को जिला स्तरीय चिंतन शिविर कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, बुनियादी ढांचागत विकास तथा वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास के क्षेत्रों में प्रगति सुनिश्चित कैसे हो, इस पर चिंतन कर सभी जिलाधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किये गये।