BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 10:23 am
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, सीएम के आगमन से पहले बीजेपी ने कसी कमर, जिला स्तरीय बैठक कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी 29 जून को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित नीमच दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि, नीमच में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से नीमच जिले को विकास की नई सौगातें मिलने जा रही हैं, जिससे जिले के विकास को गति मिलेगी।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री धनसिंह केथवास ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, निलेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE