बड़वानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा ‘कौशल आधारित अधिगम एवं रोजगार’ विषय पर आयोजित किये गये एक दिवसीय नेशनल वेबीनार के लिए विभिन्न राज्यों के शोधार्थियों से प्राप्त हुए शोध पत्रों और शोध संक्षेपिकाओं की स्मारिका तैयार की गई। इसका संपादन कॅरियर सेल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। स्मारिका का विमोचन प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा एवं विषय विशेषज्ञ डॉ. वीणा सत्य तथा संपादन टीम के सदस्यों प्रीति गुलवानिया, वर्षा मुजाल्दे, सुरेश कनेश, डॉ. मधुसूदन चौबे की उपस्थिति में हुआ। इस स्मारिका को तैयार करने में तकनीकी सहयोग अंतिम मौर्य ने दिया। इस स्मारिका में प्राचार्य डॉ. दिनेश वर्मा का संदेश, संपादकीय आलेख, विषय विशेषज्ञों के अभिमत, पन्द्रह शोध आलेख एवं संक्षेपिकाओं का प्रकाशन किया गया है। विमोचन कार्यक्रम के आयोजन में भियारी गुर्जर, अक्षय चौहान, राहुल वर्मा, कन्हैयालाल फूलमाली, पपीला डूडवे, पूजा बामनिया ने किया।