मनासा। हमे हमारी सामाजिक व्यवस्थाओ के लिये सामाजिक एकता कर समाज के उत्थान के लिए सजगता रख के समाजिक जरूरते मिलकर पुरी करना चाहिए। आज हम सभी उसी व्यवस्था स्वरूप एकत्र होकर आपके समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सर्व सुविधायुक्त डोम निर्माण के भूमि पूजन कर कार्य आरम्भ कर रहे। उक्त उद्बोधन क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारु मनासा माली समाज को विधायकनिधि से प्रदत्त आठ लाख रुपये के डोम भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त कर रहे।
विधायक मारु ने अपने संबोधन मे आगे कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का निरंतर विकास कर रही हैं। जन्म से लेकर शिक्षा विवाह आदि सहायता के साथ मेघावी छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई हेतु लेपटाप स्कूटी से लेकर कालेजों की फिस तक सरकार ने अपने खजाने से भर उनका हौसला बढ़ाया है।
विधायक मारु उपस्थित जनता को मनासा गौर्धन गौशाला के लिए विपक्षीगणो आदि द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है के बारे बताते विस्तार से अपनी बात रखी और कहा कि अनर्गल बाते फैलाइ जा रही वो तर्क विहीन है।
विधायक मारु ने गो शाला ट्रस्ट द्वारा उन्नीस सो इकसठ मे समदानी परिवार व मारु परिवार द्वारा क्रय कर गोवंश की रक्षार्थ गौशाला निर्माण कराया था। आज उसकी व्यवस्था हेतु खुली जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने हेतु किराये पर दी है। प्राप्त किराये से गौशाला की बाउंड्रीवाल का भूमि पूजन किया जा चुका है हमारी संस्कृति हमे गोवंश की रक्षा हेतु संकलित कराया है हम वही कर रहे है ऐसी अफवाह फैलाने वालों के फिलाफ हम कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी कर रहे।
विधायक मारु ने आगे कहा कि आप सभी का हमे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग बनाये रखना हम निरंतर विकास की इबादतों का दौर थमने नही देंगे हमारा आपसे वादा है।
कार्यक्रम को विधायक अनिरुद्ध माधव मारु के साथ नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, वार्ड पार्षद राजुमाली ने भी सम्बोधित किया।
विधायक माधव मारु के साथ माली समाज के प्रधुद्धजन रामचंद्र माली काका अध्यक्ष दशरथ माली रामनारायण माली अश्विन सोनी अजय तिवारी किशोर जोलान्या मंचासीन अतिथि उपस्थित थे।
प्रवीण जोनवाल राजू भाई मारु लाला राठौर दशरथ खटवा सहित सैकड़ो की तादात मे महिला पुरुष कार्यक्रम को शुभायित कर रहे थे। आभार वार्ड पार्षद राजू माली ने व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने व विधायकनिधि से आठ लाख देने पर विधायक माधव मारु का आभार व्यक्त किया।