BREAKING NEWS
BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम केलुखेड़ा और सुबह का.. <<     KHABAR : खनियांधाना बस स्टैंड पर चला ‘ऑपरेशन सेफ.. <<     KHABAR : सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में पेंशन.. <<     KHABAR : नशा मुक्त युवा अभियान में युवाओं ने लिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच दौरे की.. <<     KHABAR : भगवां में अकीदत के साथ निकला मोहर्रम का.. <<     KHABAR : नीमच में नशामुक्‍त भारत अभियान के तहत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता और.. <<     KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 6, 2023, 5:03 pm
REPORT : 10 हजार से अधिक लाडली बहनो का सम्मान कर अभिभूत हुए ऊर्जा मंत्री तोमर, बोले- ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आपका सम्मान करने का मौका मिला, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लाइन नम्बर-1 बिरला नगर हजीरा पर 10 हजार से अधिक लाडली बहनों का सम्मान शॉल-श्रीफल देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मैं इतनी बहनों का सम्मान करके अभिभूत हूँ। मेरा सौभाग्य है कि आज आपका सम्मान करने का मुझे अवसर मिला है। यह सम्मेलन महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1250 रूपये सभी बहनों के खातों में डाले हैं। जिसे बढ़ाकर 3 हजार तक किया जाएगा। रसोई गैस भी 450 रूपये में लाडली बहनों को मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने लाइन नम्बर-1 में आयोजित लाडली बहना सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश व देश की सरकारें लाडली बहनों की चिंता करती है। प्रदेश सरकार द्वारा अब पुलिस भर्ती में 35 प्रतिशत आरक्षण बहनों के लिये कर दिया है। अब लाडली बहनों का सम्मान परिवार में पहले की अपेक्षा बढ़ा है। लाडली बहना योजना से प्राप्त रूपयों का उपयोग बहनें अधिकतर दैनिक उपयोग की वस्तुओं में कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, सडक, सीवर एवं पेयजल के विकास कार्यं तेजी के साथ किए गए हैं। जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रयाग तोमर, शैलेन्द्र सिकरवार, महेन्द्र आर्य, मीरा मानसिंह राजपूत, मायाराम तोमर, जगराम कुशवाह, शशी शर्मा, ओमप्रकाश, रामअवतार बैस सहित बडी संख्या में लाडली बहनें उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE