बागली। विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे के प्रयास से बागली विधानसभा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत मोखाप्पिल्या एवं सामगी क्षेत्र के किसानों को एवं आम जनता को बड़ी सौगात मिली है।इस क्षेत्र से निकली काली सिंध नदी पर दो स्टाफ डेम बनाने की मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता करी थी। जिसे विधायक द्वारा पूरा किया गया, नवनिर्मित स्टाफ डेमो का विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे एवं विधायक प्रतिनिधि कमल यादव एवं स्थानी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शुक्रवार के दिन दोनों स्टाफ डैमो का लोकार्पण किया गया। मोखाप्पिल्या की कालीसिंध नदी पर 2.75 करोड़ कि लागत से बने बेराज डेम एवं सामगी मे 2.50 लाख कि लागत से बनने मेलघाट डेम का भी विधायक कन्नोजे द्वारा लोकार्पण किया गया।इस दौरान परपड़ी में 48 करोड़ की लागत से बनने वाले डेम निर्माण के लिए भूमि पूजन विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे व्दारा किया गया।