BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 11:41 am
WOW : अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया ने जारी की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची, नीमच के डॉ. राकेश चांदमल का नाम लगातार चौथी बार हुआ शामिल, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दुनियाभर के 2 प्रतिशत सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची में ग्राफिक एरा के दस शिक्षकों का नाम शामिल हुआ है। इनमें एक शिक्षक नीमच शहर के भी शामिल है, जिन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्जेवियर, यूएसए प्रतिवर्ष दुनिया के सैकड़ों वैज्ञानिकों के कार्यों, उपलब्धियों और विशिष्टताओं के आधार पर सूची तैयार करता है। विभिन्न वैज्ञानिकों के स्कोपस लेखक प्रोफाइल्स का उपयोग करके दुनियाभर के दो प्रतिशत सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिकों को इसमें जगह दी जाती है। इस वर्ष ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, डा. गौरव धीमान, डा. मोहम्मद वाजिद, डा. यशवीर सिंह, डा. अरूनिमा नायक, डा. आलोक कुमार पाण्डे, डा. मोहित बजाज, डा. देशबन्धु सिंह, डा. मनोज दिवाकर और नीमच के डा. राकेश चांदमल शर्मा को दुनिया के इन चुनिन्दा वैज्ञानिकों की सूची में स्थान दिया गया है। वैज्ञानिकों के प्रकाशित शोधपत्रों को आधार मानकर उनके किए गये शोधकार्यों व पेटेण्ट्स और विशिष्ट क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए उनको सूची में शामिल किया जाता है। यह सूची शोधपत्रों के प्रकाशन की संख्या के बजाय प्रभावों पर ध्यान केन्द्रित करती है।

नीमच में प्राप्त की प्रारंभिक शिक्षा-
हाल ही में अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया ने विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इस सूची में नीमच के डॉ. राकेश चांदमल शर्मा का नाम शामिल है। डॉ. शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा नीमच से की है। इसके बाद डॉ. शर्मा ने यांत्रिकी विभाग में आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से मास्टर डिग्री और आईआईटी रूड़की से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। वे राजीव नगर निवासी स्वर्गीय चांदमल शर्मा के पुत्र हैं। डॉ. शर्मा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, जो भारत में एनआईआरएफ रैंकिंग में 55वें स्थान पर है। दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत शोधकर्ताओं की सूची हर साल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय-एल्सेवियर स्कोपस द्वारा प्रकाशित की जाती है और सारे विश्व द्वारा स्वीकार की जाती है। डॉ. शर्मा पिछले चार साल से लगातार इस सूची में शामिल हैं। डॉ. शर्मा की यह उपलब्धि नीमच और प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE