BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 2:47 pm
KHABAR : स्वर्ण जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने शहर में निकाली जागरूकता रैली, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्वर्ण जयंती पर शहर में रैली निकाली गई जिसमे विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य भी सम्मिलित हुए। इस रैली के माध्यम से ग्राहकों को जागरूक करना है और सभी ग्राहकों के आम जनता के अपने अधिकार होते हैं उन अधिकारों के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने का उद्देश्य है। इस रैली के माध्यम से लोगों को आम जनता को जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी ग्राहक किसी प्रकार से परेशान होता है तो वह उपभोक्ता जिला विधिक प्राधिकरण में आकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है और उस उपभोक्ता की हर संभव मदद की जाएगी और लीगल कार्रवाई भी की जाएगी। 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा जानकारी दी गई कि करीब 50 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और आज 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस रैली का आयोजन किया गया है। ऑनलाइन जो व्यापार चल रहा है जिसके कारण स्थानीय छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है उसके जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इस रैली के अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण का भी ध्यान में रखा गया। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए प्लास्टिक पॉलिथीन के कारण पर्यावरण और धरती को काफी नुकसान हो रहा है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाए इन सभी बातों से अवगत कराने के लिए यह रैली निकाली गई है। यह रैली गांधी चौराहे से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस गांधी चौराहे पर रैली का समापन हुआ। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE