नीमच। शेख सय्यद पठान बिरादरी की एक आवश्यक बैठक रविवार दोपहर 1 बजे मालवा के प्रसिद्ध सूफ़ी सन्त हजरत शहाबुद्दीन बाबा दरगाह परिसर में रखी गई।जिसमें नीमच,मनासा, पड़दा, कुकड़ेश्वर, चचोर, रामपुरा, नयागांव, जावद, डीकेन, रतनगढ़, सिंगोली आदि स्थानों से बिरादरी-समाज के लोग एकत्रित हुए। बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सरंक्षक रफीक क़ुतुब रामपुरा, जिला अध्यक्ष सलीम खान नीमच टाईम्स चीफ एडिटर, उपाध्यक्ष अय्युब पठान जावद,अनीस पठान सिंगोली, मुजीब खान रतनगढ़, तालिब बेग रामपुरा कोषाध्यक्ष अजहर खान नीमच, जॉइन सेकेटरी इक़बाल पठान, मीडिया प्रभारी आरीफ शेख बनाये गए। नवनिर्वाचित जिला सदर सलीम खान ने बताया कि समाज के लोगों ने जो मुझ पर जो भरोसा किया है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतर कर भरोसे को टूटने नहीं दूँगा। समाज के लोगों के सुख -दुख में हमेशा भागीदार रहूंगा। इस अवसर पर एडवोकेट जाहिद अली ,जाहिद कादरी, अनवर खान,आरीफ शेख, हकीमुद्दीन बाबा,अन्नु बघाना, अय्यूब पठान, यूनुस शेख, मुजीबुर्रहमान खान,शमीम पठान, यूनुस खां, आमिर,भूरा पठान, रफीक भाई, डॉ. मोहसिन खान, ताहिर अली, मो. उमर,परवेज आलम खान, मो. ईमरान, अबरार अली, मोहम्मद हारुन मो. शाकिर, सोनू मंसूरी, इकबाल भाई आदि लोग उपस्थित थे।