BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 12:01 pm
BIG NEWS : जीरन का शासकीय अस्पताल और जननी एक्सप्रेस, जब स्टार्ट नहीं हुई एम्बुलेंस तो ड्राइवर पहुंचा यहाँ, फिर अचानक हुआ ऐसा की दौड़ पढ़े आमजन, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। बदहाल जीरन हॉस्पिटल की एक ओर बदहाली सामने आई है। जहाँ अक्सर एम्बुलेंस हॉस्पिटल में नहीं मिलती है। कभी एम्बुलेंस में डीजल नहीं होता है तो कभी ड्राइवर नदारद रहते है। सोमवार सुबह 9 बजे एक अजीबोगरीब घटना घटी। जिसमे सड़क पर खड़ी एम्बुलेंस अचानक बिना ड्राइवर के चल पड़ी। 
दरअसल हुआ यूं कि एम्बुलेंस स्टार्ट नही हो रही थी जिसे स्टार्ट करने के लिए ड्राइवर ने एम्बुलेंस को धक्का लगाकर हॉस्पिटल से बाहर ले आया लेकिन फिरभ भी एम्बुलेंस स्टार्ट नही हुई तो ड्राइवर एम्बुलेंस को सड़क किनारे खड़ी करके बैटरी लेने चला गया। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही के चलते सड़क पर खड़ी गाड़ी के हैण्ड ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ पड़ी। लोगो ने जब बिना ड्राइवर के चलती एम्बुलेंस को देखा तो तुरंत गाड़ी रोकने के लिए फाटक खोलने की कोशिश की लेकिन गाड़ी लॉक होने के कारण नहीं खोल पाए, उसके बाद लोगो ने गाड़ी के आगे पत्थर डाल कर गाड़ी को रोका। गनीमत यह रही कि समय रहते पता चल गया जिसके कारण लोग सडक से इधर उधर हो गए वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE