BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 2:01 pm
KHABAR : लायंस क्लब नीमच को सत्र का 10वां नेत्रदान एरन परिवार जीरन से प्राप्त, क्लब परिवार की ओर से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

नीमच। लायंस क्लब नीमच द्वारा अन्धत्व निवारण हेतु चलाए जा रहे नेत्रदान महादान अभियान के तहत दिनाँक 09 अक्टूबर 2023, सोमवार को नीम चौक, जीरन  निवासी 72 वर्षीय जगदीश ऐरन पिता स्व मोहनलाल ऐरन के देहावसान पश्चात उनके परिजनों बालकिशन, सुरेशजी, राजकुमार, प्रवीण, चेतन, बसंत ऐरन ने लायन अरूण गोयल, प्रीतम अग्रवाल, मुकेश सिंहल की प्रेरणा से लायंस क्लब नीमच को नेत्रदान कराए। उक्त नेत्रदान सत्र का 10वाँ एवं अब तक का 2494 वाँ नेत्रदान है। नेत्रदान सम्पन्न करवाने में नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, क्लब सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल शैलू का सराहनीय सहयोग रहा। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्थोमेट्रिस्ट कमलाशंकर नागदा द्वारा उत्सारित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण हेतु गोमाबाई नेत्रालय भेजे गए। नेत्रदान के समय नेत्रदानदाता के परिवार जन, पार्षद प्रतिनिधि राजेश लक्षकार एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। 
इस दुःखद घड़ी में भी दृष्टिहीनों को नवदृष्टि प्रदान करने के पुनीत उद्देश्य से अपने प्रिय परिजन के नेत्रदान करने पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल शैलू नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, नेत्रदान आभार समिति संयोजक लायन बाबूलाल गौड़, ने समस्त नेत्रदानदाता ऐरन परिवार, जीरन का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा को क्लब परिवार की ओर से श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE