BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 3:10 pm
KHABAR :35 वी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण मेडल प्राप्त कर प्रथम नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। नेवरी 35 वी राज्य स्तरीय  बॉक्सिंग  प्रतियोगिता जोकि हितकरनी  महिला महा विद्यालय करमचन्द चौक जबलपुर में दिनांक 06/10/23से 08/10/2023 तक आयोजित की गई थी। जिसमें  हिमालय स्कूल नेवरी के 7 खिलाड़ियों ने अपने- अपने आयु  वर्ग व वजन समूह में भाग लिया, टीम कोच विनोद सोलंकी व टीम मैनेजर दीपक पंवार ,राम पाटीदार ने बताया कि - 48 किलो ग्राम वजन समूह में राजवीर साकला ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया व उबेद कुरैशी, रुपेश जाट, सुफियान मन्सूरी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया व मान्सी मालवीय ने -35 किलो ग्राम वजन समूह में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया व श्रेया पाटीदार और वंशिका पाटीदार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, कोच विनोद सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता मे 20 जिलो के लगभग 400 खिलाड़ियो ने भाग लिया था, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म् के महानायक दी ग्रेट खली रहे, खिलाड़ियो के आगमन पर सभी खिलाड़ियो के पालक गण, वरिष्ठ गण नरेंद्र चौहान पत्रकार सुरेश कछावा पत्रकार विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा उनका पुष्पमाला, आतिशबाजी व बैण्ड के साथ भव्य स्वागत  बरोठा फाटा से विद्यालय तक किया गया ,कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य राजमल नागर व आभार विद्यालय मैनेजर गोर्वधन पाटीदार ने किया।  संचालक हिमालय स्कूल नेवरी- संगीता पाटीदार ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE