शिवपुरी। जिले के पोहरी अनुभाग में एक गाय को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार हरिओम यादव नामक युवक जब छर्च से बापस कपेला गाँव लौट रहा था तभी भोरई नदी के रपटा पर ट्रेक्टर के आगे अचानक गाय आने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर पुलिया के नीचे पानी में गिर गया ट्रेक्टर के चारो पहिया ऊपर हो गये जिससे हरिओम यादव ट्रेक्टर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसको ट्रेक्टर के नीचे से निकाला और पोहरी अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची छर्च थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।