झालावाड़। जिले के श्री छतरपुरा में दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को रेलवे ट्रैक के पास अजय सिंह रेलवे स्टेशन अधीक्षक झालावाड़ रोड ने एक प्रार्थना पत्र पेश किया कि गाड़ी संख्या 12465 के सामने एक अज्ञात व्यक्ति आकर लेट गया था जिसकी मृत्यु हो गई है जिसकी लाश को कार्रवाई हेत मोर्चरी सीएससी भवानीमंडी लेकर आए। जहां पर राम प्रसाद पुत्र मांगीलाल जाति भील निवासी कोटडा बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर ने अज्ञात मृतक की लाश की पहचान की। अर्जुन पुत्र राम प्रसाद जाति भील उम्र 33 साल निवासी कोटड़ा बुजुर्ग थाना गरोठ जिला मंदसौर की होना बताया। जिस पर लाश का पंचायत नामा बनाया गया व डॉक्टर ने मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया और लाश को उसके पिता रामप्रसाद को अंतिम दाह संस्कार हेतु सुपुर्द किया गया व मामले मे मर्ग दर्ज कर जांच जारी है।