नीमच। जिला अस्पताल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के महरानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल की कई छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा हैं कि छात्राओं के पेट दर्द और जी घबराने की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 09 छात्राओं को विद्यालय से एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। छात्राओं को खाना खाने के बाद बार बार चक्कर आना, पेट दर्द और घबराहट हो रही थी। उक्त बालिकाओ को एडमिट कर उपचार किया जा रहा हैं।
उपचाररत छात्राए-
01- अक्षरा पिता कैलाश उम्र 13 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी पालसोडा
02- भावना पिता रमेश, उम्र 18 वर्ष जाति नायक, निवासी अरनिया मानगीर
03- शीतल पिता बसंतीलाल, उम्र 16 वर्ष, जाति नायक, निवासी चंगेरा
04- खुशबु पिता चतरसिंह, उम्र 15 वर्ष, जाति रावत, निवासी अरनिया मानगीर
05- गज्जू पिता जगदीश उम्र 15 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी खेड़ली
06- तम्मना पिता मुकेश उम्र 12 वर्ष, जाति नायक, निवासी अरनिया मानगीर
07- रविना पिता निर्मल उम्र 15 वर्ष, जाति भाटी, निवासी सावन
08- रविना पिता बनवारी उम्र 15 वर्ष, जाति मेघवाल,
09- राजबाला पिता अम्बालाल उम्र 16 वर्ष, जाति जाटव, निवासी हरिपुरा