मनासा। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तलाऊ के समीप बुधवार दोपहर 3 बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज गति से चलते हुए कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार व्यक्ति तूफान पिता रंगलाल जाती नाथ निवासी हनुमंतिया उम्र 23 गंभीर घायल हो गया। सूचना पर कुकडेश्वर थाना पुलिस व मनासा डायल 100 मौके पर पहुंची व घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल व्यक्ति का डॉक्टरों द्वारा उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। घटना में घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आई है।