नीमच। जिले के एक खेत में बुधवार को अजगर दिखाई दिया। इसकी सूचना नीमच जनपद वार्ड 13 के सदस्य प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा को ग्रामणों ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे फोन पर रमेश दास बैरागी ने सूचना दी कि उनके खेत के पड़ोस में घनश्याम दास बैरागी के खेत की मेढ पर अजगर बैठा है। इस पर मैंने गांव के चौकीदार व अन्य ग्रामीणों को मौके पर पहुंचाया। उन्होंने अजगर के बैठे होने की पुष्टि की। इसके बाद मैंने एसडीएम और वन विभाग को सूचना दी और आमलीखेड़ा पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद भी वन विभाग का अमला अजगर को नहीं पकड़ पाया। इस पर दिग्विजय सिंह ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करते हुए अपने हाथ से अजगर को पकड़ा और वन विभाग के सुपूर्द किया। रेस्क्यू टीम में वन विभाग के कर्मचारी रमेश प्रजापति, अब्दुल सलाम एवं चौथमल धनगर शामिल थे।