BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा जनजागरण.. <<     BIG NEWS : एमपी में मेहरबान हुआ मानसून, मौसम विभाग.. <<     KHABAR : एपमी में मुर्दों को भी सुकून नहीं, भारी.. <<     KHABAR : पहली बारिश में ही 32 लाख की पुलिया धंसी,.. <<     KHABAR : नीमरानी में सूने मकान को चोरों ने बनाया.. <<     KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2023, 12:32 pm
BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और भरी दोपहरी का समय, जब सचिव ने लिया ये बड़ा एक्शन तो मच गई इनमें भगदड़, अन्नदाताओं ने कहा-सख्ती से बंद करवाएं ये प्रथा, पढ़े महेंद्र अहीर के साथ महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में सचिव उमेश बसेड़िया एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वे लगातार मंडी का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरूवार को एक बार फिर मंडी सचिव ने परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी सचिव ने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपज के दामों को लेकर भी किसानों से चर्चा की। व्यापारियों से भी भेंट की। इसके अलावा वर्दी नहीं पहनने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। मंडी सचिव ने परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंडी इंस्पेक्टर समीर दास, सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र अहीर, शांतिलाल गुर्जर, किशन गुर्जर सहित अन्य उपस्थित थे। 

सचिव के एक्शन से आड़तियों में भगदड़-
प्रदेश की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी नीमच में आज भी आड़त प्रथा जारी है। प्रदेश की सभी मंडियों में आड़त प्रथा बंद हो चुकी है। लेकिन नीमच की मंडी में ये आज भी नियम विरूद्ध चल रही है। चोरी-छीपे आड़तियें मंडी में अपना खेल कर रहे हैं। किसानों की मानें तो आज गुरूवार को जैसे ही मंडी सचिव निरीक्षण पर निकले तो आड़तियों में भगदड़ मच गई। अन्नदाताओं ने भी मंडी सचिव से आड़त प्रथा को पूरी तरह बंद करवाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE