नीमच। शहर के अंबेडकर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास आज शुक्रवार सुबह एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसे राहगीरों ने देखा और ऑटो से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा अज्ञात मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक के हाथ पर हिंदी में बल्ला और इंग्लिश में बीएम गुथा हुआ है।
वही इस संबंध में जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी के द्वारा मृतक की पहचान के लिए एएसआई सत्यनारायण भरकुंडिया 7049142110 थाना केंट 7049142010 मोबाइल नंबर भी जारी किया है। ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। वहीं परिजन के आने पर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।