BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2023, 3:58 pm
NEWS : जयकारा- 2023 आयोजन 15 से, रास-रंगीलों डांडिया सहित कई प्रतियोगिताएँ, 21 वर्षों से जारी महोत्सव के प्रति उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवराीत्र डांडिया महोत्सव जयकारा-2023 का भव्य आयोजन समिति के अध्यक्ष अनंत समदानी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।                            मेवाड़ महोत्सव समिति के कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतड़ा एवं आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि नवरात्री के नौ ही दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम दिन बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें 0 से 10 साल तक के छोटे बच्चे विभिन्न रूप धरकर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के क्रम में दूसरे ही दिन बड़ी मेगा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ‘‘रास रंगीलों डांडिया’’ महिलाओं एवं युवतिया 16 से 24 की संख्या में टीम बनाकर थीम बेस्ड पर पारम्परिक वेशभूषा में रास गरबा करेंगी। इसमें पूरे मेवाड़ से सभी महिला डांडिया टीमों केा आमंत्रित किया गया है जिसमें प्रथम 11000, द्वितीय 9000, तृतीय 7100 एवं सभी टीमों को सांत्वना के रूप में 2100 नकद इनाम दिया जाएगा। प्रतियेागिता का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रजिस्ट्रेशन 14 तारीख तक होने वाली टीम को ही एन्ट्री दी जाएगी।
मेवाड़ महोत्सव समिति की सचिव आशा पोखरना एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा गांधीनगर के अनुसार यह कार्यक्रम मेवाड़ का सबसे भव्य आयोजन बने, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। माता का दिव्य दरबार, बच्चों के लिए मिकी माऊस, चटपटे व्यंजनों की स्टालें, अतिथि मंच, रैम्पवाक-केटवाक स्टेज, डांडिया खेलने के लिए विशाल प्रांगण, बम्पर पारितोषिक, महिलाओं के लिए ग्रीन रूम, नेल पेन्ट - हेयर स्टाइल आर्टिस्ट, रंग बिरंगे डांडिया, शानदार डी.जे. साउण्ड, प्रतिदिन आरती, सभी भक्तों को प्रसाद आदि कई व्यवसथाएँ की जा रही है।
समिति उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल एवं बंटी शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता के क्रम में मेवाड़ जयकारा प्रिंस-प्रिंसेस, दुल्हन विशेष परिधान, मेवाड़ जयकारा डांडियां किंग, मेवाड़ जयकारा डांडिया क्वीन, युगल डांडिया गु्रप डांडिया, फ्री स्टाइल, बेस्ट ऑफ सीरीज, थाली सजाओ, महाआरती, महिलाओं की चेयर रेस आदि कई रोचक प्रतियेागिताएँ आयोजित की जाएगी। मुख्य प्रतियोगिताओं से पहले सभी प्रतिभागियों से रैम्पवाक, केटवाक करवाया जाएगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गोपाल पोरवाल, प्रवीण लड्ढा, आशीष काबरा, अभिमन्यु माहेश्वरी, अमित सोमानी, यश टेलर, हिमांशु जाजु, अमन आगाल, अनुराग बांगड़, अक्षत पोखरना, स्वप्निल माहेश्वरी, माधव बाहेती, रौनक तम्बोली, अभिषेक व्यास, नरेश बाहेती, महेन्द्र राजावत, महिला कार्यकर्ता लीला आगाल, राधा काबरा, जया तोषनीवाल, रेखा समदानी, खुशबु बोहरा, पूजा वीरवाल, भावना आगाल, वन्दना भूतड़ा, निर्मल कौर, सुनिता कौर सोनी, कुसुम पटवा, प्रिया व्यास, सोनू राजपूत, कृतिका जाजु, निधि राठौड़, ज्येाति तिवारी, गायत्री पाण्डे, सीमा पोरवाल, वन्दना कुमावत, पिंकी सोमानी, सरोज शर्मा, पुरूष कार्यकर्ता भरत आगाल, रवि प्रजापत, रविन्द्रपाल सिंह, बलजीत सिंह, गौरव छीपा, आयुष भूतड़ा, संतोष सोनी, अर्पित छीपा, हिमांशु बनवार, बादल, विभोर पुंगलिया, हर्षवर्द्धन सिंह चौहान, आशुतोष छीपा, दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE