BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 2:19 pm
KHABAR : शनिश्चरी सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर हो रहा पर्व स्नान, प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणी घाट पर फव्वारों का इंतजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महालय श्राद्धपक्ष की सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर आज शनिश्चरी का संयोग बना है। पंचांगीय गणना के अनुसार आज गजछाया योग का निर्माण भी हो रहा है। यह योग पितरों के पूजन व स्नान दान के लिए विशेष माना जाता है। शनिश्वरी अमावस्या पर शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर पर्व स्नान सुबह से शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणी घाट पर फव्वारों का इंतजाम किया गया है।


शनिश्वरी सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर शिप्रा स्नान के लिए भक्तों का उज्जैन पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार दोपहर से शुरू हो गया था। कई भक्तों ने त्रिवेणी स्थित प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार अल सुबह स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन द्वारा शनिदेव के दर्शन तथा त्रिवेणी घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार लगवाई गई हैं। इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शिप्रा स्नान कर शनिदेव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट पास उद्यान से ही मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था है।


शनिश्वरी अमावस्या पर त्रिवेणी स्नान करने आने वाले श्रद्धालु स्नान के बाद कपड़े तथा चप्पल जूते के रूप में पनौती छोड़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा छोड़े गए कपड़े व जूते चप्पलों के एकत्रीकरण के विशेष इंतजाम किए गए हैं।


शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर भगवान शनिदेव का अत्यंत प्राचीन मंदिर है। शनिश्चरी अमावस्या पर श्रद्धालु संगम में स्नान के बाद शनिदेव के दर्शन व तेलाभिषेक कर रहे हैं। महापर्व पर भगवान शनिदेव का विशेष श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।


ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया सर्वपितृ शनिश्चरी अमावस्या पर भक्त अपने पितृ व शनिदेव की प्रसन्नता के लिए विभिन्न उपाय कर सुख, समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। महालय श्राद्धपक्ष के सोलह दिन जो लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान आदि कर्म नहीं कर पाए हैं, वे सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर गजछाया योग के महासंयोग में पितृ कर्म कर सोलह दिन का पुण्य एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE