BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 3:13 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन नगर और काली अंधेरी रात, जैसे ही ग्रामीणों की पड़ी ज्ञान सरोवर के पीछे नजर तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही मौके के लिए दौड़े विभागीय अधिकारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन में शुक्रवार देर रात एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम नीमच रोड स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल के पीछे मौके पर पहुंची। जहां करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ की लंबाई करीब 12 फीट और वजन करीब ढाई क्विंटल बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मगरमच्छ हर्कियाखाल स्थित जाजू सागर बांध से नगर की तरफ आ गया होगा। 

गौरतलब है कि मगरमच्छ की जानकारी तब मिली जब जीरन नगर स्थित पुराने गंगारिया खरे के पास स्थित निजी स्कूल के पीछे रहने वाले सलीम मोहम्मद पिता चांद मोहम्मद घर के बाहर अपनी गायों को देखने के लिए निकले। उन्हें घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर कुछ हलचल दिखाई दी।

जब उन्होंने कुछ नजदीक जाकर देखा, तो उन्हें मगरमच्छ दिखाई दिया। इसकी सूचना जीरन क्षेत्र के वनविभाग के डिप्टी रेंजर मांगीलाल मालवीय को मोबाइल पर दी।

नीमच से तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। वही मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में रहवासी और नगर के लोग भी इकट्ठे हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE