BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 3:57 pm
KHABAR : शनिश्चरी अमावस्या के दिन भगवान शनिदेव का दर्शन का पुण्य लाभ लेने के लिए ऐंती पर्वत पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। शनिश्चरी अमावस्या के दिन भगवान शनिदेव का दर्शन का पुण्य लाभ लेने के लिए ऐंती पर्वत पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब बीती शाम से ही उमड़ रहा है। सुबह होते-होते लाखों की संख्या में श्रद्धालु पर्वत पर पहुंच चुके हैं। शनिश्वरी अमावस्या के दिन भगवान शनिदेव का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु अपने कष्ट निवारण के लिए भगवान शनिदेव को सरसों के तेल से अभिषेक तथा बाल, पुराने कपड़े ,जूते दान कर प्रसन्न करने के मान्यता को पूरा करते हैं।मुरैना के ऐंती पर्वत पर त्रेतायुगीन शनि मंदिर है। श्रद्धालुओं व पुजारी के अनुसार त्रेतायुग में हनुमान जी द्वारा लंका दहन के दौरान भगवान शनिदेव को भारत भूमि की ओर प्रक्षेपित किया था। भगवान शनि देव उल्का पिंड के रूप में ऐंती पर्वत पर आए। बीती रात शनिश्वरी अमावस्या के आरंभ होते ही भगवान शनिदेव का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व चंबल संभाग आयुक्त एमके अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूर्ण अभिषेक किया। रात में ही गर्भ ग्रह के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए ।मध्य रात्रि के दौरान 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ ले चुके थे। भगवान शनि देव के लिए दर्शन के लिए देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालु बीती शाम से ही आना शुरू हो गए थे।रात 2रू00 बजे के बाद यह संख्या तेज गति से बढ़ने लगी जिसका क्रम अभी भी जारी है। श्रद्धालुओं की पूजाकार्य को पूर्ण करने के लिए प्रशासन द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्नानागार ,नाई जॉन पुराने कपड़े व बाल दान करने के लिए स्थान बनाये  है ।वही श्रृद्धालुओं को सहज रूप से दर्शन हो सके इसके लिए स्काउट, गाइड, समाजसेवियों सहित प्रशासन के आला अधिकारी कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहे हैं। वह सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5 सैकड़ा से अधिक तैनात किए गए बल द्वारा पर्वत के चारों दिशाओं से आने वाले मार्गों पर चेकिंग पॉइंट्स,पार्किंग की व्यवस्था को अंजाम देकर श्रृद्धालुओं का वृहद  सहयोग किया जा रहा है। प्रशासन व पुलिस अधिकारी कर्मचारी अवांछनीय तत्वों की निगरानी भी कर रहे है। इसके लिये सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से परिसर पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं द्वारा अपने कष्ट निवारण के लिए हवन कर भगवान शनि देव को प्रसन्न करने का कार्य किया जा रहा है। देश के अनेक श्रद्धालुओं द्वारा यहां पर विशाल भंडारे भी लगाए गए हैं । इनमें आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण का कार्य बीती शाम से निरंतर किया जा रहा है। श्रद्धालु मनौती के पूर्ण होने पर पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ भगवान शनिदेव का अभिषेक प्रदर्शन करने के लिए आ रहा है ।यहां आने वाले श्रद्धालु अत्यधिक प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं क्योंकि भगवान शनिदेव उनके कष्ट का निवारण कर उनको सुख समृद्धि शांति प्रदान कर रहे हैं ऐसा श्रद्धालुओं का मानना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE