BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 4:16 pm
KHABAR : नीमच में सर्वपित्र अमावस्या पर निःशुल्क तर्पण कार्यक्रम, श्री कर्मकांडी विप्र परिषद ने करवाया पितरों के लिए कर्मकांड, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री कर्मकांडी विप्र परिषद नीमच ने सर्वपित्र अमावस्या के उपलक्ष्य में राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में पितृ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया। श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के अवसर पर यह पितृ तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पितृ तर्पण करने पहुंचे।

श्री कर्मकांडी विप्र परिषद नीमच के द्वारा आयोजित यह पितृ तर्पण कार्यक्रम पूर्ण तरह से निशुल्क रखा गया। जिसमें विधि विधान से कर्मकांड किया गया और पितरों की आत्मा की शांति, परिवार की सुख समृद्धि के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नीमच शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों का तर्पण करने पहुंचे।

मान्यता है कि पितृ तर्पण के बाद आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है और दिवंगत आत्माओं को शांति मिलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मकांडी पंडित उपस्थित रहे। जिन्होंने तर्पण प्रक्रिया को संपन्न करवाया। इस अवसर पर श्री कर्मकांडी विप्र परिषद के पंडित बालचंद शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय, राहुल शर्मा, जगदीश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, प्रेम प्रकाश गोड़, राम अवतार शर्मा, दिनेश शर्मा, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE