चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर 15 अक्टूबर रविवार से शारदीय नवरात्रि स्थापना प्रारंभ होंगे, इसी के साथ विभिन्न देवालयों पर नवोदय से नवरात्रि अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज बोजुन्दा के समीप श्री काला बाबजी काल भैरव मंदिर पर रविवार को अभिजीत मुहूर्त में पुजारी बाबूलाल जटिया के द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में घट स्थापना के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किए जाएंगे।
घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय आयोजन प्रारंभ होंगे। शहर के पुराने टकसाल स्थित यतीजी का उपासरा में भी रविवार को अभिजीत मुहूर्त में ज्योतिष आचार्य पूज्य श्री विनोद चंद यति गुरुदेव के सानिध्य में नवरात्रि अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। नेतावल की महाराज के समीप स्थित पाँचली मगरी पर श्री नाकोड़ा देवनारायण मंदिर पर रविवार को प्रातः पुजारी हेमराज गुर्जर के द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में घट स्थापना के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किए जाएंगे।
यति जी का उपासरा में विशेष नवरात्रि अनुष्ठान-
शहर में पुरानी टकसाल के पास यति जी का उपासरा मंदिर में नवरात्रि अनुष्ठान 15 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना के साथ प्रारंभ होंगे। माताजी का यह विशेष अनुष्ठान 23 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।
मेवाड़ दरबार ज्योतिषाचार्य, ज्योतिष भास्कर, ज्योतिष भूषण, उपाधियों से अलंकृत, हस्तरेखा व जन्म कुंडली विशेषज्ञ गुरुजी विनोद चंद्र यति जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस नवरात्रि अनुष्ठान में विभिन्न आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं को माताजी की विशेष कृपा का लाभ मिलेगा।
श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल बोजुन्दा में नवरात्रि अनुष्ठान-
शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज बोजुन्दा के समीप श्री काला बाबजी काल भैरव मंदिर पर रविवार को अभिजीत मुहूर्त में पुजारी बाबूलाल जटिया के द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में घट स्थापना के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किए जाएंगे।
अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।
पुजारी बाबूलाल जटिया ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान, भजन संध्या आयोजित होंगे। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।
श्री नाकोड़ा देवनारायण जी देव स्थल पर नवरात्रि घट स्थापना
जिला मुख्यालय से करीब 28 कि मी दूरी पर नेतावल के निकटवर्ती पाचली में प्राचीन, चमत्कारिक श्री नाकोड़ा देवनारायण जी मंदिर पर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार 15 अक्टूबर को घट स्थापना व अनुष्ठान का आयोजन होगा। इसी के साथ नौ दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ होंगे।
भोपाजी हेमराज गुर्जर ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि नाकोड़ा देवनारायण जी धर्म स्थल पर आधे तेल और आधे पानी से अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहती है। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।