BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 5:54 pm
KHABAR : डायमंड रोटरी डांडिया महोत्सव का भव्य आगाज कल से, दोपहर 1 बजे होगी मां नवदुर्गा की घट स्थापना, रात्रि में होगा गरबा रास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विगत 8 सालों से नीमच शहर में भव्य डांडिया आयोजन करने वाली संस्था रोटरी डायमंड क्लब द्वारा इस बार भी भव्य गरबा उत्सव की तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

जानकारी देते हुए डांडिया संयोजक हेमन्त भण्डारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग बामनबर्डी ने संयुक्त रूप से बताया कि भव्य नवरात्रि गरबा उत्सव की शुरुआत कल 15 अक्टूबर रविवार सुबह 11 बजे से होगी, जब अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी महू रोड से माता रानी को आमंत्रित कर भव्य चल समारोह के साथ घट स्थापना स्थल तक लाया जाएगा। घट स्थापना दोपहर 1.15 पर रहेगी। इसी कड़ी में शाम 8 बजे अतिथियों द्वारा आरती की जाएगी और 8.30 से गरबा आयोजन प्रारंभ हो जाएगा। 

इस बार रोटरी डायमंड के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां करते हुए भव्य डांडिया उत्सव की रूपरेखा बनाई। इसी के तहत स्थानीय गांधी वाटिका के समीप रतन देवी मांगलिक भवन परिसर में गरबा आयोजन स्थल का पदाधिकारियों ने अवलोकन किया व तैयारियों के अंतिम स्तर को जांचा परखा। रोटरी डायमंड के वर्तमान अध्यक्ष गौरव पाराशर ने बताया कि बीते 8 सालों से रोटरी डायमंड संस्था लगातार भव्य गरबा आयोजन करती आ रही है। इस बार भी पदाधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है और इस वर्ष 9 वा भव्य गरबा आयोजन संपन्न होगा। 

ज्ञात हो कि रोटरी डायमंड के गरबा आयोजन को देखने के लिए नीमच ही नहीं आसपास के जिलों से भी कई बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त आते हैं। इस बार भी 25 से अधिक ग्रुप रोजाना एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देंगे। तैयारियों के अंतिम अवलोकन के दौरान अध्यक्ष गौरव पाराशर, सचिव सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष रुचिर तोषनीवाल व डांडिया संयोजक हेमन्त भण्डारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा,आशीष गर्ग बामनबर्डी व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE