BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 6:02 pm
KHABAR : गरबा पंडालों में संस्कृति विरुद्ध आचरण व गेर हिंदू व्यक्ति का प्रवेश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिलेवासी मां दुर्गा का पवित्र त्योहार नवरात्रि 15 अक्टूबर से बड़े ही आस्था एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाएंगे। पूरे जिले में नगर व गांव-गांव में जगह-जगह गरबा पंडाल सजाए गए हैं। जहां श्रद्धालु भक्त 9 दिन तक मां दुर्गा की आराधना करेंगे एवं गरबा पंडालों में हिंदू संस्कृति एवं भक्ति भाव के अनुरूप गरबा नृत्य किए जाएंगे। 

विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री कैलाश मालवीय व बजरंग दल के जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने जिलेभर में हो रहे सभी आयोजकों से अपील की है कि गरबा पंडालों में अश्लीलता, फूहड़ता, संस्कृति विरुद्ध कोई भी कृत्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जिले में कहीं भी गरबा पंडालों में नृत्य के दौरान अश्लीलता फूहड़ता पाश्चात्य संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अवगत करवाए, जिले के सभी गरबा पांडालों में माँ की नवरात्रि का पावन पर्व जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा लव जिहाद की नियत से गरबा पंडालों में आकर हिन्दू बहन बेटियों के फोटो विडिओ खींच कर बाद में उसे एडिट करके उन्हें ब्लेकमेल करने का काम किया जाता है। चुकी नवरात्रि पर्व माँ की आराधना का पर्व है और ये जेहादी मानसिकता के लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते तो ये किस उद्देश्य से इन गरबा पंडालों में आते हैं। गरबा पंडालों में प्रवेश सिर्फ आधार कार्ड देख कर ही दिया जाये और सनातन धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म के लोगांे को प्रवेश न दिया जाये, आयोजक ये भी स्पष्ट कर ले की यह पर्व देवी आराधना का है। इसलिए इसमें बजने वाले गीत धार्मिक हो कोई भी अश्लील गाने इस पर्व में न बजाए अगर कहीं भी अश्लील गाने आदि का उपयोग हो तो उक्त आयोजन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जायेगा। नवरात्रि के बिच में व् बाद में गरबे नाइट्स बॉलीवुड नाइट्स जैसे कार्यक्रम न करे, क्योंकि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य धर्म की आड़ में पैसा कमाना व् अश्लीलता फैलाना हे ऐसे आयोजनों में शराब का सेवन व अश्लीलता खुल के होती है। उपरोक्त बिंदुओं का यदि उल्लंघन किया जाता है तो संगठन द्वारा सख्ती बरती जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE