BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 6:05 pm
NEWS : नवरात्र पर देवनगरी में सजेगा माता का दरबार, जगदंबे मंडल के 51वें भव्य आयोजन में घट स्थापना के साथ विशाल प्रतिमा होगी विराजित, गूंजेगा गुजरात का आर्केस्ट्रा संगीत और गरबा, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। देवी शक्ति की उपासना व आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर जगदंबे नवयुवक मंडल के तत्वावधान में देवनगरी के हृदय स्थल राम झरोखा मैदान सिरोही में विधि विधान पूर्वक रविवार अश्विन शुक्ल एकम को अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ विशाल माता की प्रतिमा विराजमान की जाएगी।
मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू समाज की धार्मिक संस्कृति व लोक आस्थाओं की जड़ों को मजबूत करते हुए मंडल लगातार 51वां भव्य आयोजन करने जा रहा है। बताया कि नवरात्र के अवसर पर शहर में गरबा की धूम होगी जिसमें श्रद्धालु भक्तजन हर्षोल्लास पूर्वक भाग लेंगे।

घट स्थापना एवं माता की विशाल प्रतिमा का बनेगा दरबार-
रामझरोखा मैदान में धार्मिक विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना होगी और नवरात्र का आगाज होगा। इस मौके पर प्रतिवर्ष की भांति निकट आरासना अंबाजी शक्तिपीठ से अखंड ज्योत लाकर प्रज्वलित की जाएगी। पवित्र माटी से तैयार बंगाली मूर्तिकार द्वारा विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिसमे घट स्थापना के साथ सिंह सवार जग्दम्बे माता लक्ष्मीमाता सरस्वती माता भगवान गणेश व कार्तिकेयजी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित होगी। 

मंडल का 51वां विशाल आयोजन-
जगदंबे मंडल की ओर से पिछले साल 50वां विराट स्वर्ण जयंती आयोजन हुआ, श्रद्धा भक्ति भाव से धार्मिक लोक संस्कृति, पारंपरिक परंपराओं के साथ विगत वर्षों में मंडल द्वारा संपन्न हुए आयोजनों की सफलता से आमजन सहित संपूर्ण क्षेत्र में मंडल की साख स्वर्ण अक्षरों में अंकित हुई है। इस वर्ष भी जोर-जोर से तैयारी के साथ आकर्षक रंगीन रोशनी व नृत्य पंडाल को अंतिम रूप दिया गया। रात्रि को प्रतिदिन आरती के साथ पारंपरिक गरबा का होगा आयोजन। मंडल सदस्य लगातार तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

गुजरात के मशहूर कलाकार व आर्केस्ट्रा के साथ गरबा-
शहर की हृदय स्थली राम झरोखा मैदान में पड़ोसी राज्य गुजरात की तर्ज पर गूंजेगा गुजरात का संगीत व गरबा गायकी के मध्य देवी के भाव भक्ति पूर्ण गरबा गीतों की स्वर लहरिया, जिस पर माता बहनों के कदम पांडाल में थिरकेंगे। निर्देशक दशरथ राव के साथ गायक कलाकार काजू पटेल, स्नेहा गोस्वामी, श्रद्धा वानिया, प्रीत नायक, ललित प्रजापति, रविसिंह राजपूत और उनकी टीम शानदार प्रस्तुति देने के लिए सिरोही पहुंच रही है।

गरबा नृत्य पांडाल व मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया-
नियमित गरबा नृत्य करने वाली बहनो को पुरस्कृत किया जायेगा वहीं अंतिम तैयारियों में जुटी टीम में संरक्षक गिरीश सगरवंशी, गांधी भाई, राजेश गुलाबवानी, रणछोड़ पुरोहित, विजय पटेल व मण्डल युवा अध्यक्ष प्रकाश खारवाल, महासचिव अतुल रावल, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, सज्जनसिंह, सचिव दिनेश प्रजापत, सन्गठन मंत्री तगसिह, प्रकाश प्रजापति, भूपत देसाई, परबतसिंह, विकास सहित सभी कार्यकर्ता अलग अलग कार्य में जुटे रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE