BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2023, 4:31 pm
NEWS : यति जी का उपासरा में विशेष नवरात्रि अनुष्ठान प्रारंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे दर्शन के लिए, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर में पुरानी टकसाल के पास यति जी का उपासरा मंदिर में नवरात्रि अनुष्ठान 15 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना के साथ प्रारंभ हो गए। माताजी का यह विशेष अनुष्ठान 23 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।
मेवाड़ दरबार ज्योतिषाचार्य, ज्योतिष भास्कर, ज्योतिष भूषण, पूज्य श्री उपाधियों से अलंकृत, हस्तरेखा व जन्म कुंडली विशेषज्ञ गुरुजी विनोद चंद्र यति जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस नवरात्रि अनुष्ठान में विभिन्न आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं को माताजी की विशेष कृपा का लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि यति जी का उपासरा में स्थित माताजी के दरबार में प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक माता रानी की विशेष चौकी लगती है। जिसमें आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि व्यापार, नौकरी, असाध्य रोगों जैसी समस्याओं का निराकरण माता जी की विशेष कृपा से होता है।
भक्तों ने बताया कि नवरात्रि विशेष अनुष्ठान में बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु आते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE