BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 12:18 pm
NEWS : नवरात्र शुभारंभ पर विशाल प्रतिमा विराजमान कर सजाया माँ का दरबार, राम झरोखा मैदान में घट स्थापना पर पूजा अर्चना, उमड़े श्रदालु, गुजराती गरबा गीत गूंजे, पढ़े खबर  

Share On:-

सिरोही। दुर्गा शक्ति का प्रतीक शारदीय नवरात्र के नो दिनों तक चलने वाले गरबा महोत्सव के प्रथम दिन देवनगरी के राम झरोखा मैदान में हर्षोउल्लास के साथ जगदंबे नवयुवक मंडल द्वारा मां जगदंबा की आदमकद प्रतिमा के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करके घट स्थापना की गई।
रविवार को शुभ मुहूर्त में शक्ति की आराधना के पर्व को धूमधाम से मनाते हुए श्रद्धालु भक्तों ने माता के गगन भेजी जयकारे लगाकर आरती में भाग लिया और पंडित जयेश ओझा ने दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ मंत्र उच्चारण के बीच पूजा संपन्न करवाई। 
स्थापना पर्व पर मंडल कार्यकर्ताओं ने समीपवर्ती आरासना शक्तिपीठ से अखंड ज्योत लाकर दीप प्रज्वलित करके माता को धोक लगाकर सभी भक्तो के जनकल्याण के साथ नवनिधि सुख सौभाग्य की प्राप्ति, रोगों से मुक्ति, व्यापार वृद्धि और अमन चैन शांति के लिए प्रार्थना की।शुभारंभ मौके पर मंडल मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, लोकेश खंडेलवाल, रणछोड़ पुरोहित,विजय पटेल, प्रकाश प्रजापति, प्रकाश खारवाल, सज्जनसिंह, दिनेश प्रजापत, रुपेश शर्मा, तगसिंह, प्रताप प्रजापत, अश्विन भाई दिलीप भाई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

51वें महोत्सव का हुआ आगाज, श्रद्धालु उमड़े-
शाम ढलते ही शहर के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान में श्रद्धालुओं का तांता दर्शनार्थ लगा रहा और भक्तों ने माता के दरबार में दर्शन पूजन वंदन करके मन्नते मांगी। इस मौके पर रात्रि को गरबा पंडाल का शुभारंभ हुआ और गुजरात के गरबा गायक कलाकारों ने और आर्केस्ट्रा के गुजराती गरबा गीतों को सुमधुर संगीत पर कर्णप्रिय आवाज में प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE