BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 12:24 pm
NEWS : श्री अग्रसेन सेवा संस्थान के तत्वाधान में महाराज अग्रसेन जयन्ती मनाई, अनिवार्य मतदान करने की ली शपथ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर            

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री अग्रसेन सेवा संस्थान चित्तौडगढ़ के तत्वाधान में आज अग्रवाल समाज के पुरोधा 1008 महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की 5147वीं जन्म जयन्ति मुख्य अतिथि अपर कलक्टर प्रशासन अभिषेक गोयल के मुख्य आतिथ्य में एवं संस्थान के संरक्षक इंजिनियर वी के गर्ग की अध्यक्षता में श्री साँवलिया जी विकलांग विद्यालय चंदेरिया चित्तौड़गढ़ में मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोयल ने महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी के सहकारिता के सिद्धान्त एक सब के लिये, सब एक के लिये तथा राष्ट्रप्रेम एवं पीडित मानवता को प्रतिबाधित करने का संकल्प दिलाया एवं कहा कि हमें आज भी श्री अग्रसेन महाराज के सिद्धान्तों पर चलकर देश में अमन शांति और भाईचारा बनाये रखना है और राष्ट्र विकास में अपना अमूल्य योगदान लगातार देते रहना है, यही समाज की परम्परा और विशेषता भी रही है। इस अवसर पर श्री गोयल ने वहाँ उपस्थित सभी समाजजनों से अपील की कि आगामी 25 नवम्बर को सम्पन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान की दिशा में समाज को अपने अपने स्तर पर आगे आना चाहिये। उन्होने विकलांग विद्यालय के विशेष बालकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पूरे विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय के विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं प्रसन्नता जाहिर की है। 
संस्थान के संरक्षक इंजिनियर गर्ग ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और बताया कि विगत करीब 15 वर्ष से यह जयन्ति विशेष योग्यजन बालकों के मध्य ही मनाते आ रहे है तथा संस्थान महाराजाधिराज श्री अग्रसेन के सिद्धान्तों पर चलकर देश की एकता और अखण्डता एवं भाईचारे तथा सहयोग के सिद्धान्त को अमल में लाने के लिये लगातार प्रयासरत है। उन्होने भी समाजजनों से अधिकाधिक मतदान की अपील की है। 
आरम्भ में मुख्य अतिथि गोयल, संरक्षक गर्ग, लॉयन्स क्लब चित्तौडगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी लॉयन सत्यनारायण बंसल, चंदेरिया व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल बिजयपुर, वरिष्ठ पत्रकार पी के अग्रवाल, संस्थान के अध्यक्ष शिक्षाविद डॉ ज्ञानसागर जैन, शिक्षाविद निखिल गर्ग, विकास अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल तथा वेदान्ता ग्रुप के चैयरमैन अनिल अग्रवाल के संयंत्र हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रतिनिधि के तौर पर राकेश अग्रवाल संस्थान की महिला विंग की वरिष्ठ संरक्षिका सुषमारानी गर्ग, सुजाता बंसल, प्रेमलता अग्रवाल आदि ने अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया एवं मुख्य अतिथि गोयल एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश जोशी का मेवाडी पाग, शॉल, दुपट्टा उपरना आदि पहना कर स्वागत किया एवं विद्यालय के बच्चों के लिए मेडिकल किट एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा अतिथियों ने सभी विशेष योग्यजन बालकों का भी उपरना पहनाकर तथा ऐसे बच्चों को भोजन परोस कर, जलपान किया। 
संस्थान की ओर से तथा रामरखी बंसल, डॉ ज्ञानसागर जैन, इंजिनियर गर्ग एवं नेमीचंद अग्रवाल बिजयपुर द्वारा विकलांग विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया गया। आभार संस्थान के संयोजक मनोहर लाल अग्रवाल ने व्यक्त किया। अंत में सभी ने अनिवार्य मतदान करने की शपथ ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE